बेलहर: बेला गांव से गिरफ्तार मारपीट के एक वारंटी को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेजा
Belhar, Banka | Mar 30, 2026 थाना क्षेत्र के बेला गांव से बीती रात गिरफ्तार किए गए मारपीट मामले के एक वारंटी सुदीन यादव को पुलिस ने सोमवार को 12 बजे दिन में कोरोना जांच के बाद न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया। पुलिस पदाधिकारी ने बताया की वारंटी सुदीन यादव बहुत दिनों से फरार चल रहा था। जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया।