असरगंज: दुलहर गांव के समीप बिजली के पोल पर चढ़कर कार्य करने के दौरान करंट लगने से मानव बल जख्मी, भागलपुर रेफर
दुलहर गांव के समीप बिजली पोल पर चढ़कर काम करने के दौरान एक मानव बल करंट के चपेट में आ गया । करंट लगने से मानव बल गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी को स्थानीय ग्रामीणों ने इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र असरगंज लाया जहां डॉक्टर मानस श्री ने प्राथमिक चिकित्सा कर बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया। जख्मी मानव बल सुजीत कुमार है।