कर्वी: बरवार गांव में बारिश के चलते किसान का कच्चा घर गिरा, परिवार बाल-बाल बचा
मामला चित्रकूट जनपद के मऊ थाना क्षेत्र के बरवार गांव का आज सोमवार का है जहां दो दिन से हो रही बारिश के दौरान एक कच्चा मकान भर भरा कर गिर गया जिसमें रह रहा एक परिवार बाल-बाल बच गया है बताया जा रहा है कि बार-बार निवासी इंद्रेश निषाद अपने कच्चे घर में पत्नी व बच्चों के साथ रह रहा था तभी लगातार हो रही बारिश के चलते कच्चा मकान अचानक भर भरा कर गिर गया।