कर्वी: नदी के तेज बहाव में पुलिया बह जाने के बाद भी भारी तादाद में सोमनाथ चर मंदिर पहुंचे भक्त, कई भंडारे हुए आयोजित
चित्रकूट जिला मुख्यालय से तकरीबन 15 किलोमीटर दूर सोमनाथ चर मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ जमा हुई । आपको बता दें कि यह जो भीड़ थी बारिश के बाद भी उनके जोश में कोई कमी नहीं रही। सोमनाथ चर जाने वाले रास्ते में पड़ने वाली पुलिया के ऊपर से पानी का तेज बहाव था बावजूद इसके भक्त बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचे ।