#अलवर जिला प्रमुख बलबीर छील्लर के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मुंडावर से कांग्रेस विधायक ललित यादव ने मंच से मजाकिया अंदाज में जिला प्रमुख की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि "पहले बलबीर छिल्लर हमारी पार्टी में हुआ करते थे। ये बहुत तेज आदमी हैं, इनका कोई मुकाबला ही नहीं है। इन्हें पहले से ही पता लग गया कि यहां तो अखाड़ा जम गया है इसलिए इन्होंने भूपेंद्र यादव से बात कर ली कि चुनाव का परिणाम कुछ भी हो, लेकिन अगली बार अखाड़ा मेरा होना चाहिए।" Lalit Yadav
Alwar, Alwar | Jul 16, 2026