बास्तानार: किलेपाल में सुशासन तिहार के दौरान ₹2507.33 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन, हितग्राहियों को मिली सौगातें
चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के बास्तानार ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत किलेपाल में शुक्रवार दोपहर 1 बजे इमली पेड़ के नीचे आयोजित “सुशासन तिहार” कार्यक्रम में आज जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के साथ विकास और जनकल्याण की नई सौगातें दी गईं।