सोनाहातु: सेंट जेवियर्स कॉलेज रांची के जंतु विभाग ने ब्रेनोलॉजी साइंटिफिक अकैडमी ऑफ़ झारखंड के साथ किया MOU
सेंट जेवियर्स कॉलेज रांची के जंतु विभाग ने IQAC अकादमिक सहयोग पहल के तहत ब्रेनोलॉजी साइंटिफिक अकैडमी ऑफ़ झारखंड के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। एमओयू का उद्देश्य दोनों संस्थानों के छात्रों और शिक्षाविदों के लिए संयुक्त शैक्षणिक अनुसंधान, संयुक्त कार्यशालाओं और व्यावसायिक विकास कार्यक्रम के क्षेत्रों में ज्ञान और कौशल प्रदान करना है।