सोनाहातु: सोनाहातू प्रखंड के तेतला गांव में साढ़े पांच करोड़ से बनेगी 6.8 किमी सड़क
सोनाहातू प्रखंड के तेतला गांव में MLA सुदेश महतो ने शुक्रवार को सड़क निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत जाड़ेया-तेतला-पतराहातू तक 6.8 किमी सड़क का निर्माण पांच करोड़ 50 लाख रुपये से कराया जाएगा। वहीं विधायक निधि से जिन्तूडीह गांव में चार लाख 18 हजार रुपये से 300 फीट सड़क और वनडीह गांव में चार लाख 18 हजार रुपये से PCC सड़क का शिलान्यास की