सोनाहातु: रातु रोड स्थित दुर्गा मंदिर के 37वें वार्षिकोत्सव पर निकाली गयी भव्य कलश यात्रा
रातु रोड स्थित दुर्गा मंदिर के 37वां वार्षिकोत्सव पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। पहले दिन मंदिर परिसर से गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गयी। यात्रा राणी सती मंदिर पहुंची। यहां जल भर कर लाये गये कलश को मंदिर में स्थापित किया गया। प्रसाद वितरण के साथ पहले दिन का कार्यक्रम संपन्न हुआ।