सोनाहातु: मूवीज रेटिंग के नाम पर ठगी करने वाले दो साइबर अपराधी गिरफ्तार, रांची स्थित CID थाना से जानकारी
मूवीज रेटिंग के नाम पर टेलीग्राम एप पर ग्रुप बना ठगी करने वाले दो साइबर अपराधियों को सीआईडी ने गिरफ्तार किया है। गिरोह के सदस्य देश के अलग-अलग हिस्सों से ठगी कर चुके हैं। अबतक गिरोह के द्वारा 2.59 करोड़ रुपए की ठगी करने के साक्ष्य सीआईडी को मिले हैं। रांची साइबर थाने में केस होने के बाद सीआईडी ने जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार किया।