सोनाहातु: कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा ने रांची सिविल कोर्ट में लगायी हाजिरी
कांग्रेस की लोकसभा सांसद गीता कोड़ा ने आयकर रिटर्न नहीं भरने के मामले में बुधवार को रांची सिविल कोर्ट में हाजरी लगायी। सरेंडर करने के बाद पहली बार गीता कोड़ा ने CJM कोर्ट में हाजरी लगायी है। इसके बाद कोर्ट ने अभियोजन पक्ष को अगली तिथि में गवाह पेश करने का निर्देश दिया। गीता कोड़ा को अपर न्याययुक्त एमसी झा की कोर्ट से 19 जनवरी को अग्रिम जमानत मिली थी।