बल्देवगढ़: मनपसार के पास अज्ञात वाहन चालक ने बाइक सवार को टक्कर मारी, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
मनपसार के पास अज्ञात वाहन चालक ने एक बाइक चालक को टक्कर मार दी।जिसमें बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।डायल 100 चालक सुरेंद्र सिंह राजपूत के द्वारा बताया गया कि घायल बाइक चालक कमल पुत्र दुलीचंद राजपूत निवासी ग्राम जटेरा को घायल अवस्था में खरगापुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां पर गंभीर स्थिति होने के कारण डॉक्टरों ने घायल को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।