बल्देवगढ़: जटेरा में कुएं में नीलगायों की लगातार मौत के बाद वन विभाग ने जेसीबी से कुएं को बंद कराया
बल्देवगढ़ वन परिक्षेत्र अंतर्गत जटेरा गांव में एक कुएं में लगातार नील गायों की मौत हो रही थी।जिसमें वन परिक्षेत्र अधिकारी नीतेश सोनी के द्वारा बताया गया कि उक्त कुएं को जेसीबी के माध्यम से मिट्टी से पुराई कर बंद कराया गया है। साथ ही बताया गया कि आगे कोई घटना घटित ना हो इसलिए उक्त कुएं की पुराई कर उचित प्रबंध किया गया है।