बल्देवगढ़: देवरदा चौकी पुलिस ने 2 साल से लापता महिला को किया बरामद, परिजनों को सौंपा
देवरदा पुलिस चौकी प्रभारी अवनीश गिरी के द्वारा बताया गया कि टीकमगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में बल्देवगढ़ पुलिस थाना एवं देवरदा पुलिस चौकी अंतर्गत 2 वर्ष से लापता एक महिला को दस्तयाब किया गया।बताया गया कि उक्त लापता महिला को पलेरा क्षेत्र के चोर टांनगा गांव से दस्तयाब किया गया।जिसे परिजनों के सुपुर्द किया गया।