मुज़फ्फरनगर: मुंशी दामाद पर 10 बीघा जमीन हड़पने का आरोप, विधवा महिला रोते हुए SSP ऑफिस पहुंची, एसएसपी के सामने फफक पड़ी पीड़िता
मुजफ्फरनगर में एक विधवा महिला ने अपने दामाद पर धोखाधड़ी से करीब 10 बीघा जमीन और ट्यूबवैल हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि बुढ़ाना तहसील में मुंशी का काम करने वाले दामाद ने बैनामे की प्रक्रिया के दौरान धोखे से हिबानामा अपने नाम करा लिया। जमीन वापस मांगने पर धमकी देने का भी आरोप है। महिला ने एसएसपी से जांच और जमीन वापस दिलाने की गुहार लगाई है।