लखीसराय: बड़हिया महारानी मंदिर में श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़
लखीसराय जिले के बड़हिया महारानी मंदिर परिसर में मंगलवार की पूर्वाह्न 8:55 पर भारी भीड़ देखी गई दरअसल बड़हिया महारानी मंदिर की ऐसी मान्यता है कि कोई भी भक्त सच्चे मन से अगर कोई भी मुरादे मांगते हैं तो उनकी मुरादे अवश्य पूरी होती है। एवं यह मंदिर पूरे जिले में काफी प्रसिद्ध है। तथा खासकर मंगलवार को मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ होती है।