दनियावां: शराब पीने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार, जेल भेजे गए
Daniawan, Patna | Mar 10, 2025 दनियावा थाना के पुलिस ने शराब पीने के आरोप में चार शराबी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी दनियावां थाना क्षेत्र के रहने वाला शंकर कुमार एवं पप्पु राम सिंगरियावां का रहने वाला विरसन पटेल एवं रोहतास जिला के बड्डी गांव के रहने वाला रंजन सिंह है। दनियावा थाना अध्यक्ष ने शाम 7 बजे बताया कि सभी आरोपी को कागजी कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।