दनियावां: जन संवाद कार्यक्रम के तहत जन सुराज के कार्यकर्ताओं ने जन संपर्क अभियान चलाया
दनियावां प्रखंड के विभिन्न गांव में जन सुराज विस्तार अभियान के तहत जिला युवा अध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया गया। साथ ही प्रखंड के मछरियावां, शिवचक व मालबिगहा गांव में लोगों के बीच उनके द्वारा जन संवाद कार्यक्रम भी आयोजित की गयी। जन संवाद के तहत बिहार सरकार के नाकामियों की चर्चा की गयी। मौके पर उदय प्रकाश, सोनु कुमार शामिल थे।