शिवपुरी नगर: 'सर्वर डाउन... किसान परेशान': शिवपुरी में खाद वितरण की विसंगतियों को लेकर किसानों का प्रदर्शन
शिवपुरी में खाद संकट और ई-टोकन व्यवस्था की विसंगतियों को लेकर बुधवार दोपहर 1 बजे किसानों ने प्रदर्शन किया। संयुक्त किसान मोर्चा और भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धपुर के बैनर तले बड़ी संख्या में किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर खाद वितरण व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई।