बिंदकी: भवानीपुर व कोरवा गांव के बीच रोड किनारे खड़ी पिकअप गाड़ी से टकराकर बाइक सवार गंभीर घायल, रेफर
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के अंतर्गत भवानीपुर तथा कोरवा गांव के बीच रोड किनारे खड़ी पिकअप गाड़ी में बाइक सवार सुरेश उम्र लगभग 65 वर्ष पुत्र देशराज निवासी ग्राम सरदारपुर कोतवाली बिंदकी जनपद फतेहपुर घायल हो गए। जिनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में शनिवार को दिन में करीब 1:00 बजे भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार बाद रेफर कर दिया।