कटंगी: जमुनिया में तेंदुए ने घर में घुसकर एक बकरी का किया शिकार, ग्रामीणों में दहशत का माहौल
ग्राम जमुनिया में तेंदुए ने जंगल से निकलकर गांव के भीतर एक घर में घुसकर एक बकरी का शिकार कर दिया और एक बकरी को घायल कर दिया। घटना बीती रात को घटित हुई है। हमले के दौरान पशुओं की आवाज से ग्रामीण जाग गए और शोर-शराबा करने लगे, जिसके बाद तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया।