कटंगी: चेट्रीचंड महोत्सव की दिखी धूम, आयो लाल झूलेलाल.. जयकारों से गूंजा कटंगी शहर
चेट्रीचंड महोत्सव बुधवार को कटंगी में बेहद धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया।पूज्य सिंधी पंचायत की ओर से महोत्सव के मौके पर आज सुबह और शाम दोनों वक्त शोभायात्रा और वाहन रैली निकाली गई। इसके अलावा वार्ड क्रमांक 05 स्थित गुरूद्वारे में दिन पर धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला जारी रहा।जिसके चलते सिंधी कॉलोनी में उत्साह का माहौल बना हुआ रहा।