कटंगी: उमरी में जुआ खेल रहे 4 जुआरी गिरफ्तार, एक फरार की पुलिस कर रही तलाश
कटंगी थाना क्षेत्र के ग्राम उमरी में चंदन नदी पर निर्मित पुलिया के नीचे जुआ खेलते 04 जुआरियों को पुलिस ने धरदबोचा है जबकि एक जुआरी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने जुआरियों के पास से 3 हजार 910 रुपए की नगदी रकम और 50 हजार रुपए कीमत के 05 मोबाइल फोन भी जब्त किए है।