कटंगी: अर्जुननाला में मरार माली समाज ने मनाई ज्योतिबा फुले की जयंती, 'फुले तेरा मिशन अधूरा हम मिलकर करेंगे पूरा' का लगा नारा
सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध आवाज उठाने वाले शिक्षा क्रांति और महिला सशक्तिकरण की प्रखर आवाज महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की 197वीं जन्म जयंती कटंगी के अर्जुननाला में बेहद धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। इस मौके पर मरार माली समाज ने अर्जुननाला से बाइक रैली निकालकर अपना उत्साह प्रकट किया।