खगड़िया: पोस्टऑफिस रोड मे सड़क पर जलजमाव, जलनिकासी की लोगों ने किया मांग
शहर के पोस्टऑफिस रोड में लोगों को सड़क पर जलजमाव के कारण आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि नाले के पानी की जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को जलजमाव से जूझना पड़ रहा है। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी से लोगों ने मांग किया कि पहल करते हुए जलनिकासी की व्यवस्था की जाए। जिससे आवागमन सुलभ हो सके।