खुसरूपुर: खुसरूपुर प्रखंड में मतदान को लेकर दिखा महिला-पुरुषों में उत्साह, लंबी कतारों में खड़े होकर किया मतदान
बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र के खुसरूपुर प्रखंड में मतदान को लेकर महिला-पुरुष मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया है। लंबी-लंबी कतार हर बूथ पर लगाकर महिला-पुरुषों ने मतदान किया है। आधिकारिक तौर पर खुसरूपुर पूरे प्रखंड में 61% मतदान होने की बात बताई गई है। काफी शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मतदान पूर्ण हुआ है। किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।