खुसरूपुर: कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा घाटों पर आस्था की डुबकी लगाने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर खुसरूपुर प्रखंड के गंगा घाटों पर आस्था की डुबकी लगाने को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड पड़ी है। चौक चौराहा पर पुलिस प्रशासन की मुस्तैद व्यवस्था की गई है। बुधवार की सुबह 4:00 बजे से लेकर दोपहर तक भीड़ रहने की संभावना है। दर्जनों गांव से हजारों श्रद्धालु ने विभिन्न गंगा घाटों पर आस्था की डुबकी लगाया है। स्थानीय गोताखोर मौजूद रहे है।