खुसरूपुर: खुसरूपुर के सामना मैदान में तेजस्वी यादव ने राजद उम्मीदवार अनिरुद्ध यादव के लिए जनसभा को संबोधित किया
खुसरूपुर के सामना मैदान में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने बख्तियारपुर विधानसभा से राजद उम्मीदवार अनिरुद्ध यादव के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया है। उन्होंने कहा मेरी उम्र कच्ची हो सकती है लेकिन जुवान पक्की है। मैं जो कहता हूं वह करता हूं।आपने हमें अवसर दिया तो 20 दिनों के अंदर कानून बनाकर हर घर से नौकरी देने का काम करूँगा