सेन्हा: सेन्हा में आकाशीय बिजली गिरते ही आम के विशाल पेड़ में लगी आग खेत में काम कर रहा युवक वज्रपात की चपेट में आकर झुलसा।
लोहरदगा जिला के सेन्हा थाना क्षेत्र के चितरी डांडू पंचायत अंतर्गत अंबा टोली गांव में सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे वज्रपात की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। राजधानी उरांव के खेत में स्थित एक आम के पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि पेड़ लगातार धधकता रहा और पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया।