लद्दाख के प्रसिद्ध पर्यावरणविद् एवं शिक्षाविद् सोनम वांगचुक से जुड़े घटनाक्रम पर कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने रविवार को केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जनहित, पर्यावरण संरक्षण और संवैधानिक अधिकारों की बात करने वालों की आवाज को दबाने का हर प्रयास लोकतंत्र और संविधान की आत्मा पर सीधा प्रहार है।