राजमहल: दक्षिण पलाशगाछी पंचायत भवन में विधायक प्रतिनिधि द्वारा ज्ञान केंद्र का उद्घाटन
उधवा प्रखंड अंतर्गत दक्षिण पलाशगाछी पंचायत भवन में नवनिर्मित ज्ञान केंद्र का उद्घाटन सोमवार को पूर्वाह्न करीब साढ़े 12 बजे विधायक प्रतिनिधि मो मारूफ उर्फ गुड्डू, पंचायत की मुखिया नफीसा खातून एवं झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अयूब अली ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि ज्ञान केंद्र के माध्यम से पंचायत के बच्चे डिजिटल शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे।