भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए 26 अप्रैल को मतदान होने वाले हैं। इस दौरान आज सभी मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. खुशाल यादव एवं जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता ने विशेष योग्यजन मतदाता जागरूकता रैली को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकररवाना किया।