पीरटांड: पीरटांड़ के बोरा पहाड़ी गांव में हनुमत प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ की तैयारी पूरी, कल भव्य कलश यात्रा निकलेगी
पीरटांड़ के सिमरकोढ़ी पंचायत के बोरा पहाड़ी गांव में हनुमत प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार शाम 5 बजे इसकी जानकारी दी गई।बताया गया मंगलवार को कलश यात्रा के साथ यज्ञ की विधिवत शुरुआत होगी।151 कलश के साथ निकलेगी भव्य कलश यात्रा सुबह 8 बजे से महिलाएं कलश लेने और जलभराई के लिए एकत्रित होंगी। बराकर नदी के सर्रा घाट से कलश में जल उठाया जाएगा।