खिजरसराय: बीडीओ ने दीप प्रज्वलित कर जनगणना कार्य के प्रशिक्षण का किया शुभारंभ
खिजरसराय प्रखंड कार्यालय सभागार में गुरुवार को भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं गणना कराने को लेकर प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया । इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमारी सुमन ने दीप प्रज्वलित कर किया।उन्होंने बताया कि इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।