पाटी: पाटी जपं सीईओ मुख्यालय में निवास नहीं करते, आवास क्षतिग्रस्त; ग्रामीण परेशान, निवास की मांग
Pati, Barwani | Sep 18, 2026 आकांक्षी विकास खंड में जनपद पंचायत सीईओ के निवास के लिए बुदि में थाने के पीछे शासकीय आवास बना हुआ है। बावजूद सीईओ मीणा झा मुख्यालय पर निवास नही करती हैं। सीईओ द्वारा मुख्यालय पर नहीं रहने का असर सरकारी कार्यों में भी पड़ता हैं। अधिकारी अपनी मनमर्जी चला रही हैं। मुख्यालय में रहने के बजाय रोजना बड़वानी से आना-जाना कर रहा हैं। कई बार समय में कार्यालय भी नहीं आते।