सादाबाद: कूपा खुर्द में बेटों ने पिता से की मारपीट, बचाने आए नातियों व महिला को भी पीटा, परिजनों ने पहुंचाया अस्पताल
सादाबाद क्षेत्र के कूपा खुर्द निवासी रामवीर सिंह की गाय को उनके एक बेटे ने खोल दिया इसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई जिससे आक्रोशित बेटों ने पिता सहित दो नातीयों व राकेश देवी को भी पीट दिया। अन्य परिजनों के द्वारा सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां डॉक्टर के द्वारा सभी का उपचार जारी है।