पिपरिया: पिपरिया में बाढ़ से भयावह हालात, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता बंद, थाने में घुसा पानी
किऊल एवं गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि की वजह से पिपरिया क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति और अधिक बिगड़ गई है. शनिवार अपराह्न 3 बजे प्राप्त जानकारी के रामचंद्रपुर गांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने का रास्ता बाधित हो गया है. स्वास्थ्य केंद्र को मोहनपुर गांव स्थित पुराने भवन में शिफ्ट किया गया है. पिपरिया थाना में बाढ़ का पानी घुस गया है.