कटनी नगर: तिरंगे के रंग में रंगा शहर, झमाझम बारिश के बीच फॉरेस्टर प्ले ग्राउंड से निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व आज शुक्रवात सुबह 9:30 मिनट पर शहर के फॉरेस्टर प्ले ग्राउंड से भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जनप्रतिनिधियों के साथ कलेक्टर, एसपी, सहित प्रशासनिक अधिकारी- कर्मचारी स्कूली छात्र-छात्राएं उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। वंदे मातरम, भारत माता की जंय घोष के साथ संसद विष्णुदत्त शर्मा ने यात्रा का शुभारंभ किया।