भोरंज: अनुराग सिंह ठाकुर ने निरीक्षण के दौरान दिया सड़क निर्माण में कोई समझौता न करने का निर्देश
हमीरपुर के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने पीएम ग्राम सड़क योजना के तहत जारी बैलग से तत्ताहर सड़क निर्माण का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता में कोई समझौता न करने और स्थानीय लोगों की समस्याओं का तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए। भरेड़ी बाजार में उन्होंने जनता का अभिवादन स्वीकार किया और क्षेत्र की समस्याएं सुनीं।