कोंडागांव: ग्राम मालाकोट में बाजार से वापस जा रहा ग्रामीण साइकिल सवार को बचाते बाइक से गिर कर हुआ घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
कोंडागांव जिले के ग्राम पंचायत मालाकोट में बीती शाम साप्ताहिक बाजार से अपने घर बंधापारा मालाकोट वापस जा रहा ग्रामीण भुवन मरकाम पिता महादेव मरकाम उम्र 30वर्ष सामने से गलत दिशा से आ रहे साइकिल सवार को बचाते बाइक से गिर कर हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में भुवन मरकाम के चेहरे और पैर में गंभीर चोट लग गई है जिसे 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।