कोंडागांव: बड़े कनेरा में वार्षिक पारंपरिक मेले का हुआ आयोजन, आठ परगना के देवी-देवताओं के साथ सैकड़ों ग्रामीण हुए शामिल
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कोंडागांव विकासखंड के ग्राम पंचायत बड़े कनेरा में पारंपरिक वार्षिक मेले का आयोजन किया गया। वही इस मेले में आसपास के गांवों के आठ परगना के देवी देवता भी सामिल हुए। जिनका स्वागत पारंपरिक रीति रिवाज के साथ किया गया। वही उक्त देवी देवताओं के द्वारा मेले का विग्रह कराया गया जिसमें देवी देवताओ ने अपने शक्ति का प्रदर्शन किया।