#अलीगढ़: तहसील परिसर में शुक्रवार देर रात भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की ऊंची लपटों के बीच मौजूद जागरूक युवाओं ने तुरंत दमकल विभाग और अधिकारियों को सूचना देकर बड़ी अनहोनी टाल दी। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते कार्रवाई होने से तहसील के महत्वपूर्ण अभिलेख और सरकारी संपत्ति सुरक्षित बच गई। प्रशासन ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है, जबकि लोगों ने युवाओं और दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।
action.
#Aligarh #BreakingNews #FireAlert #UttarPradesh #FireDepartment
Koil, Aligarh | Jun 27, 2026