कन्नौज: मकरंद नगर तिराहा पर नगर पालिका द्वारा लगाए गए फ्रीजर में नहीं आ रहा पानी, राहगीर और ऑटो रिक्शा चालकों में नाराजगी
शहर के मकरंद नगर तिराहा पर नगर पालिका कन्नौज के द्वारा लगाए गए ठंडे पानी के फ्रीजर में पानी न आने से राहगीर व स्थानीय लोगों में दिखाई दी नाराजगी, वहीं ऑटो ई रिक्शा चालकों का कहना फ्रीजर में पानी न आने से काफी समस्याएं आती हैं, नगर पालिका के द्वारा फ्रीजर तो लगाया गया मगर उसमें पानी नहीं आ रहा,आज गुरु पूर्णिमा के पर्व पर श्रद्धालुओं को भी पानी पीने की दिक्कत।