कन्नौज: महादेवी घाट का डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण, सावन और गुरु पूर्णिमा स्नान को लेकर दिए निर्देश
कन्नौज के महादेवी घाट पर जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के द्वारा निरीक्षण किया गया है। महादेवी घाट पर गुरु पूर्णिमा और सावन माह में होने वाले गंगा स्नान को लेकर निर्देश जारी किए गए। डीएम और एसपी के द्वारा मौके पर मौजूद गोताखोरों को किट वितरित की गई।