कन्नौज: गुरु पूर्णिमा पर महादेवी घाट पर लोगों ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, प्रशासनिक अधिकारियों ने घाट का किया निरीक्षण
कन्नौज के महादेवी घाट पर गुरु पूर्णिमा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। महादेवी घाट पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में स्नान किया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने महादेवी घाट का निरीक्षण भी किया है। डीएम आशुतोष मोहन और एसपी विनोद कुमार में निरीक्षण करते हुए कर्मियों को निर्देश दिए।