Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Haryana
Uttarpradesh

दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर का आयोजन, ट्राई साइकिल व UDID कार्ड के लिए आवेदन शुरू। दिव्यांगजनों को सरकारी सुविधाओं स...

MORE NEWS

शादी के चार महीने बाद खूनी टकराव! आधी रात गोलियों की गूंज से दहला बेतिया, ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप

शादी के चार महीने बाद खूनी टकराव! आधी रात गोलियों की गूंज से दहला बेतिया, ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप

Bettiah, West Champaran | Jun 7, 2026

Bihar news : गंडक में समाया जवान बेटा, तेज आंधी में नाव से गिरा युवक लापता, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी। पश्चिम चंपारण के नौतन थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां नौतन के शिवराजपुर स्थित गंडक नदी में तेज आंधी के दौरान संतुलन बिगड़ने से एक युवक नाव से नदी में गिरकर लापता हो गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है, वहीं पुलिस और एसडीआरएफ की टीम युवक की तलाश में लगातार सर्च अभियान चला रही है। मिली जानकारी के अनुसार बैरा परसौनी गांव निवासी शैलेन्द्र चौधरी के 23 वर्षीय पुत्र साजन लाल चौधरी शुक्रवार रात खेती-बाड़ी का कार्य समाप्त कर गंडक नदी पार स्थित दियरा क्षेत्र से नाव के जरिए अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रात करीब दस बजे अचानक तेज आंधी आने से नाव डगमगा गई और साजन का संतुलन बिगड़ गया। देखते ही देखते वह नाव से नदी में गिर गया और गंडक की तेज धारा में लापता हो गया।बताया जाता है कि नाव पर अन्य लोग भी सवार थे, जिन्होंने युवक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन अंधेरा और तेज बहाव के कारण सफलता नहीं मिल सकी। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा देर रात तक अपने स्तर से खोजबीन करते रहे, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका।घटना की सूचना पर नौतन पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया, जिसने गंडक नदी में व्यापक सर्च अभियान शुरू कर दिया है।परिजनों की निगाहें अब राहत और बचाव दल की कार्रवाई पर टिकी हैं। इस संबंध में नौतन थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि युवक की तलाश लगातार जारी है। एसडीआरएफ की टीम नदी में सघन खोजबीन कर रही है और हर संभव प्रयास किया जा रहा है कि युवक का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके। फिलहाल पूरे इलाके में घटना को लेकर चिंता और मायूसी का माहौल है।#GandakRiver #WestChamparan #Nautan #MissingYouth #SDRF #SearchOperation #BoatAccident #StormAlert #BiharNews #BreakingNews #RiverRescue #ChamparanNews #DisasterResponse #Gandak #NautanPolice #YouthMissing #EmergencyResponse #Bihar #RescueMission #LatestNews

Bihar news : शादी के चार महीने बाद खूनी टकराव, आधी रात गोलियों की गूंज से दहला पांडे टोला, ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप। पश्चिम चंपारण के साठी थाना क्षेत्र अंतर्गत पांडे टोला में देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई। रात करीब दो बजे दो बाइक पर सवार तीन युवक गांव में पहुंचे और कथित तौर पर आधा दर्जन राउंड फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। गोलियों की आवाज से ग्रामीणों की नींद खुल गई और पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही साठी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद नरकटियागंज एसडीपीओ जय प्रकाश सिंह तथा एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।मामले को और गंभीर इसलिए माना जा रहा है क्योंकि यह घटना एक पारिवारिक विवाद से जुड़ी बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय निवासी संजय पांडे के पुत्र चुन्नू पांडे की शादी इसी वर्ष 19 फरवरी को नरकटियागंज की एक युवती से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया, जो बढ़ते-बढ़ते थाने तक पहुंच गया और दोनों पक्षों के बीच प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई। चुन्नू पांडे ने आरोप लगाया है कि देर रात हुई फायरिंग के पीछे उनके ससुराल पक्ष का हाथ हो सकता है। उनका कहना है कि वैवाहिक विवाद से जुड़ा मामला न्यायालय में विचाराधीन है और जल्द ही इसकी सुनवाई होने वाली थी। ऐसे में सुनवाई से पहले हुई गोलीबारी की घटना कई सवाल खड़े कर रही है।
हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी पक्ष के आरोपों की पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और सभी संभावित पहलुओं पर गंभीरता से जांच चल रही है। नरकटियागंज एसडीपीओ जय प्रकाश सिंह ने बताया कि फायरिंग की घटना की सूचना मिली है। आवेदन प्राप्त होने के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।#Bettiah #WestChamparan #BiharNews #BreakingNews #FiringIncident #Gunfire #CrimeNews #SathiPolice #PandeyTola #FamilyDispute #MarriageDispute #PoliceInvestigation #SDPO #ForensicTeam #BiharCrime #Narkatiaganj #LatestNews #LawAndOrder #ViralNews #NewsUpdate #HindiNews #GroundReport #Justice #CrimeAlert #BettiahNews #WestChamparanNews #BreakingUpdate #IndiaNews #TrendingNews

Bihar news : शादी के चार महीने बाद खूनी टकराव, आधी रात गोलियों की गूंज से दहला पांडे टोला, ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप। पश्चिम चंपारण के साठी थाना क्षेत्र अंतर्गत पांडे टोला में देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई। रात करीब दो बजे दो बाइक पर सवार तीन युवक गांव में पहुंचे और कथित तौर पर आधा दर्जन राउंड फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। गोलियों की आवाज से ग्रामीणों की नींद खुल गई और पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही साठी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद नरकटियागंज एसडीपीओ जय प्रकाश सिंह तथा एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।मामले को और गंभीर इसलिए माना जा रहा है क्योंकि यह घटना एक पारिवारिक विवाद से जुड़ी बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय निवासी संजय पांडे के पुत्र चुन्नू पांडे की शादी इसी वर्ष 19 फरवरी को नरकटियागंज की एक युवती से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया, जो बढ़ते-बढ़ते थाने तक पहुंच गया और दोनों पक्षों के बीच प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई। चुन्नू पांडे ने आरोप लगाया है कि देर रात हुई फायरिंग के पीछे उनके ससुराल पक्ष का हाथ हो सकता है। उनका कहना है कि वैवाहिक विवाद से जुड़ा मामला न्यायालय में विचाराधीन है और जल्द ही इसकी सुनवाई होने वाली थी। ऐसे में सुनवाई से पहले हुई गोलीबारी की घटना कई सवाल खड़े कर रही है। हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी पक्ष के आरोपों की पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और सभी संभावित पहलुओं पर गंभीरता से जांच चल रही है। नरकटियागंज एसडीपीओ जय प्रकाश सिंह ने बताया कि फायरिंग की घटना की सूचना मिली है। आवेदन प्राप्त होने के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।#Bettiah #WestChamparan #BiharNews #BreakingNews #FiringIncident #Gunfire #CrimeNews #SathiPolice #PandeyTola #FamilyDispute #MarriageDispute #PoliceInvestigation #SDPO #ForensicTeam #BiharCrime #Narkatiaganj #LatestNews #LawAndOrder #ViralNews #NewsUpdate #HindiNews #GroundReport #Justice #CrimeAlert #BettiahNews #WestChamparanNews #BreakingUpdate #IndiaNews #TrendingNews

Bettiah, West Champaran | Jun 7, 2026

दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर का आयोजन, ट्राई साइकिल व UDID कार्ड के लिए आवेदन शुरू। दिव्यांगजनों को सरकारी सुविधाओं स... - Bettiah News