लालगंज: देवगांव बाजार के पेट्रोल पंप के पास ट्रेलर ने सरकारी रोडवेज बस में पीछे से मारी जोरदार टक्कर, तीन महिला यात्री घायल
आजमगढ़ जनपद के देवगांव कोतवाली क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हुआ है । एनएच 233 पर देवगांव बाजार के पेट्रोल पंप के पास ट्रेलर ने सरकारी रोडवेज बस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में सवार तीन महिला यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया ।