पटना ग्रामीण: राजवंशी नगर में पूर्व मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा, एनडीए गठबंधन से उनकी नहीं है कोई नाराजगी
राजवंशी नगर स्थित बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के आवास पर बिहार के पूर्व मंत्री संतोष कुमार सुमन ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि एनडीए गठबंधन से उनकी कहीं कोई नाराजगी नहीं है। मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से हुई मुलाकात को लेकर उन्होंने कहा कि बिहार में 40 के 40 सीट हम कैसे जीतेंगे, उस पर चर्चा हुई।