डिंडौरी: पुलिस कंट्रोल रूम में नवागत पुलिस अधीक्षक आशीष खरे ने अधिकारी-कर्मचारियों के साथ की समीक्षा बैठक
डिंडौरी पुलिस कंट्रोल रूम में नवागत पुलिस अधीक्षक आशीष खरे ने सभी राजपत्रित अधिकारियों थाना प्रभारी चौकी प्रभारी एवं कार्यालयीन स्टाफ की समीक्षा बैठक लेते हुए जिले की कानून व्यवस्था अपराध नियंत्रण एवं पुलिसिंग व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की और बीट व्यवस्था मजबूत करने जनसंवाद बढ़ाने को लेकर निर्देश दिए। जिला जनसंपर्क विभाग ने सोमवार शाम 7:15 पर जानकारी दी ।