चूरू: खेत में बकरी घुसने को लेकर वार्ड 20 के युवक से मारपीट, घायल का जिला अस्पताल में इलाज जारी
Churu, Churu | Aug 17, 2025 चूरू के एक खेत में बकरी घुसने की बात को लेकर वार्ड संख्या 20 के युवक से मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद घायल युवक को राजकीय भरतिया अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। वार्ड संख्या 20 निवासी 30 वर्षीय पवन कुमार शर्मा ने रविवार शाम करीब 5 बजे बताया कि वह अपने खेत पर मौजूद था।